Bhagyashri Borse in Pralay : धुरंधर की सफलता के बाद से रणवीर सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इसके साथ साथ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी हलचल बानी हुई है। फ़िलहाल उनकी नई फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर अपडेट सामने आया है। खबर है कि इस जॉम्बी एक्शन फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जो कल्याणी प्रियदर्शन को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।
पहले ही फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन को फीमेल लीड के तौर पर लिया जा चुका है लेकिन अब खबर आ रही है कि दूसरी अहम भूमिका के लिए भाग्यश्री बोरसे को फाइनल कर लिया गया है। हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंडस्ट्री में यह खबर तेजी से फैल रही है।
भाग्यश्री बोरसे साउथ इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही हैं और अब ‘प्रलय’ उनके करियर का सबसे बड़ा हिंदी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। मेकर्स ने फिल्म में बड़े चेहरों की बजाय नए कलाकारों को मौका देने का विचार कर रखा है। यह फिल्म की नई यूएसपी है। फिल्म की कहानी जॉम्बी हमले के बीच इंसानी जंग और जज्बे को दिखाएगी।
रणवीर सिंह के प्रोडक्शन हाउस में बनेगी प्रलय
‘प्रलय’ को जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले वह पॉपुलर वेब सीरीज स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी में को-डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार बतौर प्रोड्यूसर भी इससे जुड़े हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के जरिए इस प्रोजेक्ट में निवेश कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म का स्केल काफी बड़ा है और इसमें भारी मात्रा में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
