Priyank Sharma Father Passed Away : बिग बॉस 11 के फेमस स्टार प्रियांक शर्मा के पिता का 59 की उम्र में देहांत हो गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रियांक शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी है। प्रियांक शर्मा ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए प्रियांक शर्मा अपने पिता को श्रद्धांजलि देते नजर आए।
अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियांक शर्मा ने लिखा, आप अच्छे से सोना… मैं आपको बहुत मिस करने वाला हूं। मुझे अब आपकी बहुत याद आ रही है। एक दिन ऐसा जरुर आएगा जब मैं आपको भी गर्व महसूस करवाऊंगा। रेस्ट इन पीस… प्रियांक शर्मा की ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि इतनी कम उम्र में प्रियांक शर्मा के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फैंस प्रियांक शर्मा को हिम्मत रखने के लिए बोल रहे हैं।
वहीं टीवी सितारों ने भी प्रियांक शर्मा को सांत्वना देनी शुरू कर दी है। इस लिस्ट में प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल का नाम भी शामिल है। प्रियांक शर्मा के लिए दिव्या अग्रवाल ने लिखा, स्टे स्ट्रॉन्ग… ये लाइन लिखते हुए दिव्या अग्रवाल ने रेड इमोजी बनाई है।
दिव्या अग्रवाल का कमेंट देखकर प्रियांक शर्मा के फैंस को चौंक गए हैं। एक जमाना था जब प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल साथ थे। बिग बॉस 11 के घर में प्रियांक शर्मा बेनफ्शा सूनावाला के काफी करीब आ गए थे। प्रियांक शर्मा की इस हरकत ने दिव्या अग्रवाल का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया था। यही वजह है जो टीवी के इतिहास में पहली बार किसी ने नेशनल टीवी पर ब्रेकअप किया था।
प्रियांक शर्मा को सबक सिखाने के लिए दिव्या अग्रवाल बिग बॉस के घर में जा पहुंची थीं। एक बार के लिए तो प्रियांक शर्मा को समझ ही नहीं आया कि उनके साथ आखिर हुआ क्या है। लंबे समय बाद प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल इस तरह से सोशल मीडिया पर कमेंट करते दिखे हैं।
