Priyanka Chopra Birthday : मिस वर्ल्ड रह चुकी बी टाउन की बेहतरीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस अब 43 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने अपना बर्थडे अपने सबसे करीबी लोगों के साथ शानदार तरीके से मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और बाकी करीबी लोगों के साथ बिताए अपने छुट्टियों के खूबसूरत पल दिखाए। साथ ही एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी शेयर किया।
गुरुवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें वे अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका पीले रंग की बिकिनी पहने हुए दिखती हैं, जहां वो कभी निक के साथ सेल्फी ले रही हैं, कभी बेटी मालती को गोद में लिए उन्हें प्यार कर रही हैं।
वीडियो में समुद्र की लहरों में मस्ती, जेट स्की की राइड, सी एनिमल के साथ मजे, किताब पढ़ते हुए शांति के पल और रोमांटिक मोमेंट्स भी नजर आते हैं। एक खास सीन में प्रियंका निक की बाहों में दौड़कर जाती हैं और उन्हें किस करती हैं। यह वीडियो उनके परिवार की बॉन्डिंग और खुशनुमा वेकेशन की झलक दिखाता है।
वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा- “जैसे ही मैं जिंदगी में एक और साल पूरा करने वाली हूं, इस बर्थडे से पहले की शानदार शाम के लिए मैं बस शुक्रगुजार हूं। ब्रह्मांड ने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मेरा परिवार मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। दुनिया भर में जो लोग मुझे प्यार और दुआएं देते हैं, उनका भी दिल से धन्यवाद। ग्रैटीट्यूज के साथ मैं 43वें जन्मदिन में कदम रख रही हूं, बेबी!”
