Bollywood News : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने कॉन्फिडेंस को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। प्रियंका चोपड़ा की कही बातें उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा के नाम से एक बयान वायरल हो रहा था। जिसपर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर किए जाने वाले सेलेक्शन को लेकर प्रियंका चोपड़ा के नाम से जो बयान वायरल हो रहा था उसे प्रियंका ने सिरे से खारिज कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इसे फेक करार दिया है। देसी गर्ल ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के खिलाफ भी चेतावनी दी।
इस बयान में लिखा था, “पत्नी के रूप में वर्जिन लड़कियों की तलाश मत करो। अच्छे संस्कार वाली महिला को खोजो। वर्जिनिटी एक रात में खत्म हो जाती है, लेकिन अच्छे संस्कार हमेशा के लिए रहते हैं।” प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोर्टल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके नाम से यह उद्धरण दिया गया था और लिखा, “यह मैं नहीं हूं, मेरा उद्धरण या मेरी आवाज नहीं है। सिर्फ इसलिए कि यह ऑनलाइन है, यह सच नहीं हो सकता।”
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “फर्जी कंटेंट बनाना अब वायरल होने का एक आसान तरीका बन गया है। इस दावे या ऑनलाइन कई अन्य दावों से जुड़े लिंक या सोर्स विश्वसनीय या भरोसेमंद नहीं हैं। ऐसे कंटेंट को क्रॉसचेक करने के लिए एक मिनट का समय निकालें और स्क्रॉल करके जो कुछ भी देखें, उस पर विश्वास न करें। ऑनलाइन सुरक्षित रहें।”
