Dhurandhar 26/11 Scene : रणवीर सिंह की लेटेस्ट सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ न सिर्फ दर्शकों को पसंद आई, बल्कि इसके कुछ सीन ने कलाकारों को भी भीतर तक झकझोर दिया था। खासतौर पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दृश्य इतना असरदार था कि शूटिंग के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया था। इस फिल्म के एक्टर R. माधवन ने हाल ही में इस सीन के दौरान हुई घटनाओं का खुलासा किया।
इस सीन को बहुत ही गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ फिल्माया गया। इसमें दिखाया गया कि आतंकी हमले का असर लोगों की जिंदगी पर कितना गहरा होता है। माधवन ने बताया कि इस सीन को शूट करते समय सभी कलाकार पूरी तरह उस दर्द और डर को महसूस कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अपने इमोशन को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े।
माधवन ने कहा कि यह सीन सिर्फ फिल्म का हिस्सा नहीं था, बल्कि कलाकारों के लिए एक इमोशनल जर्नी थी। उस समय की यादें और हमले के एक्सपीरिएंस उन्हें शूट के दौरान और बाद में लगातार प्रभावित कर रहे थे। यही वजह थी कि टेक खत्म होते ही दोनों कलाकार अपने इमोशन को रोक नहीं पाए।
फिल्म और दर्शकों पर असर ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसके इमोशनल सीन और कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। 26/11 जैसे सेंसिटिव मुद्दे को पर्दे पर दिखाना चैलेंजिंग था, लेकिन फिल्म ने इसे बेहद असरदार तरीके से पेश किया।
