Raha Kapoor Birthday : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कल अपनी बेटी राहा कपूर का तीसरा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने परिवार के लोगों के अलावा बॉलीवुड सितारों को भी न्योता भेजा था। राहा के तीसरे जन्मदिन पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान भी पहुंची थींं। इस दौरान राहा की नानी और दादी ने मेहमानों के साथ खूब पोज दिए। पार्टी के दौरान राहा की दादी और नानी जमकर गप्पे भी मारती नजर आईं।
इस पार्टी की एक तस्वीर तो नीतू कपूर ने भी शेयर की है। तस्वीरों में नीतू कपूर और सोनी राजदान दोनों ही काफी क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली के बर्थडे बैश की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने राहा की इस पार्टी की एक थीम भी रखी थी। इस दौरान राहा के लिए पेपा पिग शो भी रखा गया था।
इस पार्टी में रीमा जैन, आलिया भट्ट की बहन शाहीन और आंटी टीना भी धमाल मचाने पहुंची थीं। गौरतलब है कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी सीरियल रहते हैं। सोशल मीडिया पर राहा को लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरफ से अपडेट कम ही आते हैं, हालांकि नीतू कपूर अक्सर राहा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। आज राहा पूरे तीन साल की हो चुकी हैं। यही वजह है जो कल रात से ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी सोशल मीडिया पर लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बीते दिन से ही राहा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
