Bollywood News : राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर मूवी ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है और इसमें राजकुमार राव अब तक के सबसे इंटेंस किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका अंदाज बेहद खतरनाक और डरावना है, जिसमें वह एक बेरहम गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। राजकुमार राव का इंटेंस रोल ‘मालिक’ में राजकुमार राव को एक बिल्कुल अलग लुक में देखा जा सकता है।
वह एक ऐसे निर्दयी गैंगस्टर बने हैं, जो डर और हिंसा से लोगों को काबू में रखता है। उनकी एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीन्स इतने दमदार हैं कि हर सीन में उनकी मौजूदगी साफ नजर आती है। ट्रेलर से ही लग रहा है कि यह रोल उनके करियर का सबसे चैलेंजिग रोल होगा।
इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में दिख रही हैं। साथ ही सौरभ शुक्ला और सौरभ सचदेवा जैसे शानदार कलाकार भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1980 के दशक के इलाहाबाद के बैकग्राउंड पर आधारित है और यह सत्ता, लालच और वफादारी की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है।
