Rajpal Yadav Youtube Channel : हाल ही में 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले से सुर्ख़ियों में रहे बॉलीवुड कॉमेडी अभिनेता राजपाल एक नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। । वो कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल में थे हालांकि अब वो बाहर हैं और कई सितारों ने उनकी मदद की है। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक ऐलान करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो की मानें तो राजपाल यादव खुद का एक यूट्यूब चैनल लांच कर रहे हैं। 9 करोड़ के इस घोटाले वाले केस के बीच राजपाल यादव का ये फैसला हैरान करने वाला है। कुछ समय पहले से ही उनको लेकर पैसों की तंगी पर बात की जा रही है।
यूट्यूब चैनल लॉन्च कर रहे हैं राजपाल
यूट्यूब चैनल लॉन्च करने का ऐलान करते हुए राजपाल यादव ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होने इस वीडियो में कहा, ”हाय दोस्तों मैं हूं आपका राजपाल और बताते हुए बहुत ही खुशी महसूस कर रहा हूं।
बहुत दिनों से तैयारी कर रहा था एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए। वो घड़ी आ गई है और आपका आशीर्वाद चाहिए क्योंकि मेरा आज से यूट्यूब चैनल लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम है राजपाल नवरंग यादव।
इस चैनल का मिशन बस यही है कि बच्चे बूढ़े नौजवान, सबको मनोरंजन एक समान। सबको स्वस्थ रहने के लिए खूब मनोरंजन मिले। ये चैनल आपका है और इसको एंजॉय कीजिए, खूब शेयर कीजिए और सब्सक्राइब कीजिए।” राजपाल यादव का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”मुबारक हो।” एक ने लिखा, ”ढेर सारी शुभकामनाएं।” एक ने लिखा, ”कोई रुचि नहीं है।” एक ने लिखा, ”शुभकामनाएं, आपका यूट्यूब सफर मंगलमय हो।” एक ने लिखा, ”मैं मिस्र से हूँ और मैं तुमसे प्यार करता हूँ।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
