Bollywood News : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिन राकेश रोशन को मुंबई के कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी अचानक से बिगड़ी तबीयत को लेकर घर वालों के साथ-साथ फैन्स भी काफी परेशान थे। क्योंकि उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि डॉक्टर्स ने उन्हें सीधे ICU में ही भर्ती किया था। चलिए जानते हैं कि अब राकेश रोशन की तबीयत कैसी है।
रिपोर्ट के मुताबिक राकेश रोशन की बेटी सुनैना ने पिता के हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- पिता को एंजियोप्लास्टी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से उन्हें ICU में रखा गया था, लेकिन फिलहाल अभी उनकी तबीयत में काफी सुधार है। बाकी वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभी टेंशन की कोई बात नहीं है। सुनैना यह भी कहती हैं कि अभी पिता डॉक्टर की निगरानी में हैं।
आपको बता दें कि राकेश रोशन के साथ इस समय उनका पूरा परिवार है। सभी मिलकर उनका ध्यान रख रहे हैं। खासतौर पर ऋतिक रोशन अपने पिता की देखरेख कर रहे हैं। उनके साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उनके साथ हैं।
