Rakhi Sawant News : ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत हाल ही में भारत आई हैं और भारत आते ही उन्होंने जमकर लाइमलाइट बटोरनी शुरू कर दी है। अपने बोल्ड फोटोशूट के अलावा राखी अपने लीगल मैटर को लेकर भी चर्चा में बनी हैं। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी द्वारा एक दूसरे के खिलाफ दर्ज केस को और सभी शिकायतों को रद्द कर दिया है। बता दें कि दोनों ने अपनी आपसी सहमति से यह फैसला लिया है और लंबे समय से चलते आ रहे इस विवाद को खत्म किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक जज रेवती मोहित डेरे और संदेश पाटिल ने कहा कि दोनों कि आपसी सहमती और समझौते को देखते हुए FIR को लंबित करने की जरूरत नहीं है। इन सभी FIR और सभी शिकायत पत्रों को रद्द किया जाता है। आपको बता दें कि आदिल पर राखी ने धमकी देने, उत्पीड़न, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने जैसे तमाम आरोप लगाए थे। जबकि आदिल ने राखी पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने आदिल के अश्लील वीडियो बनाए थे। इतना ही नहीं राखी ने उनकी छवि को खराब करने की धमकी भी दी थी।
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने साल 2022 में इस्लामी रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी। राखी ने अपनी शादी की एक दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। राखी ने कहा कि उन्होंने आदिल से शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदला था। वह राखी से फातिमा तक बन गई थीं, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली जल्द ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे।
