Bollywood News : बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फिलहाल कियारा फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खूब एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस को साउथ स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी की ओर ओर एक प्यारा सा गिफ्ट मिला है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहने वालों की है। इसी के साथ उन्होंने कपल का शुक्रिया भी अदा किया है।
दरअसल, हाल ही में राम चरण और उपासना ने कियारा को होममेड आम का आचार भेजा है, जिसका प्रेग्नेंस के दौरान एक्ट्रेस ने खूब लुत्फ उठाया है। उपासना ने इस आचार के साथ कियारा के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। अब कियारा ने रामा और उपासना के इस क्यूट से गिफ्ट का शुक्रिया अदा किया है। कियारा ने इस उपासना के नोट की एक झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है।
