Ramayana News : बॉलीवुड फिल्में इन दिनों अपनी कहानियों से ज्यादा बजट और बॉक्स ऑफिस जैसे कमर्शिल पैमानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब नितेश तिवारी ‘रामायण’ लेकर आ रहे जिसने पिछले सभी फिल्मों के मेकिंग बजट धुआं कर दिए हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही ये रामायण पर आधारित फिल्म दो पार्ट में रिलीज की जाएगी।
बजट के साथ साथ फिल्म की स्टार कास्ट की जेब भी खूब गर्म की गई है। रणवीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म में एक एक्टर ऐसा भी है जो बिना फीस इस फिल्म में काम करेगा। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की जबरदस्त एक्टिंग के फैंस दीवाने रहते हैं। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय विभीषण का किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिल्म ‘रामायण’ में उनकी फीस को लेकर जानकारी सामने आई है। इस बारे में विवेक ओबेरॉय ने खुद अपने इंटरव्यू में बात की है।
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा था कि वह फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लेना चाहते हैं। वह अपनी पूरी फीस कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए दान करना चाहते हैं।
विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मैं आपका सपोर्ट करना चाहता हूं कि क्योंकि ये काम मुझे पसंद है। मुझे लगता है कि ये इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर ले जाएगा। हॉलीवुड महाकाव्यों के लिए भारत की तरफ रामायण जवाब होगा। वास्तव में रामायण से बड़ा और बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। इसे ग्लोबल फील्ड में ले जाना काफी एक्साइटिंग है।’ विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा फिल्म में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा है और सभी के साथ काम करने बहुत मजा आया।
इसके साथ ही आपको बता दें कि ‘फिल्मफेयर’ के मुताबिक, नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘रामायण पार्ट 2’ के लिए रणबीर कपूर को 75-75 करोड़ रुपये मिलेंगे। जिससे ये कुल राशि 150 करोड़ रुपये होती है। वहीं, साई पल्लवी, जो कि माता सीता का रोल निभा रही हैं, उन्हें दोनों पार्ट में 6-6 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जाएंगे। जिसका कुल अमाउंट 12 करोड़ रुपये होता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा जैसे तमाम सितारे नजर आएंगे। फिल्म भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर, माता सीता किरदार साई पल्लवी और रावण का किरदार यश निभाएंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म साल 2026 और साल 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
