Ramayana Screening Review : मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही चर्चा का केंद्र बनी हुई है। अपनी दमदार कास्टिंग और भव्य विज़ुअल्स के कारण यह लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म में राम का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं और सीता के रोल में सई पल्लवी नज़र आएँगी।
फिल्म में रावण का रोल सुपरस्टार एक्टर यश निभा रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म को स्क्रीनिंग कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में लोगों को रामायण दिखाई गई है और फिल्म को वहां पर लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
यहाँ हुई रामायण की फर्स्ट स्क्रीनिंग
द वीक की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा सिनेमाघर में रामायण की फर्स्ट स्क्रीनिंग मेकर्स की तरफ से रखी गई। इस दौरान स्क्रीनिंग में कुछ ही लोगों को शामिल किया गया था। दावा है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए 18 से 60 साल की उम्र के लोगों को शामिल किया गया और इन लोगों का फिल्म रामायण को जबदस्त रिव्यू मिला है।
इतना ही नहीं, फिल्म देखने वाले दर्शकों ने रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी की भी जमकर तारीफ की है। रामायण दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और पहले पार्ट की स्क्रीनिंग रखी गई।
कब रिलीज हो रहा है पहला पार्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज हो रही है। इसका पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा। ये फिल्म कई मायनों में खास है। इस फिल्म का बजट हर किसी को हैरान कर रहा है। दावा है कि मेकर्स ने फिल्म में कास्टिंग और VFX में अच्छा ख़ासा पैसा खर्चा किया है।
दावा है कि फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ के आसपास का है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल को रामभक्त हनुमान और रवि दुबे की लक्ष्मण के रोल में देखा जाएगा। काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और सूर्पनखा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी है।
