Ramayana movie : नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में, रामायण के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऑन-स्क्रीन राम और लक्ष्मण के बीच स्नेह दिख रहा है।
पौराणिक फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े सितारे रामायण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन और रोमांटिक रोल्स करने वाले रणबीर कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर किसी पौराणिक कहानी के कैरेक्टर को उतारेंगे। टीवी एक्टर रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
नितेश तिवारी रामायण को दो भाग में रिलीज कर रहे हैं, लेकिन वह फिल्म की शूटिंग पहले ही निपटा लेंगे। हाल ही में, फिल्म का एक शेड्यूल रैप-अप हुआ जिसकी पार्टी सेट पर हुई। रैप-अप पार्टी के दौरान रामायण के सेट पर केट काटा गया और इस दौरान ऑन-स्क्रीन राम और लक्ष्मण के बीच अच्छी बॉन्डिंग की झलक दिखाई दी।
