Randeep Hooda Lin Laishram Pregnancy : बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करके प्रेग्नेंसी की खबर दी। खास बात यह है कि उन्होंने यह खबर अपनी शादी की दूसरी सालगिरह, 29 नवंबर को दी।
ऐसे दी प्रेग्नेंसी की जानकारी
रणदीप और लिन ने जंगल में कैम्प फायर के पास बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… एक छोटा सा वाइल्ड आने वाला है।”
फैंस ने दी बधाई
पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने कपल को बधाई दी। फैसल मलिक ने लिखा, “मुबारक हो।” कई फैंस ने अपनी खुशी जताई और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं भी दीं।
रणदीप और लिन की शादी और लव स्टोरी
रणदीप और लिन की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप “मोटली” में हुई थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ रहने लगे और 2022 में उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल बनाया। दोनों ने 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर में पारंपरिक तरीके से शादी की और बाद में मुंबई में रिसेप्शन किया, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।
