Ranveer Singh Threat Voice Note : फेमस बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी और उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी का मामला अब अंतर्राष्ट्रीय मोड़ ले चुका है। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है कि रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग ने जहां से धमकी भरा वॉइस नॉट भेजा था वो मैसेज अमेरिकन नंबर से आया था।
सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी लेने के लिए प्रोटोकाल के माध्यम से अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि मौजूदा समय में बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉइस नोट भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी और 10 करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी।
सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है।
क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने यह वॉइस नॉट रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजी थी। इस धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया है और जांच कर रही है।
इससे पहले खुलासा हुआ था कि रणवीर सिंह को धमकी भेजने में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था और उस दौरान जांच में उसकी लोकेशन विदेश की मिली थी।
