Rashmika-Vijay Wedding : साउथ इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से सीक्रेटली अपने रिश्ते को लेकर सुर्ख़ियों में थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की थी इसके साथ दोनों की शादी की खबरें भी आ गईं। अब आखिरकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए पहली बार अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है।
फाइनली फंकर्म की दोनों ने शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने नाम को एक हैशटैग भी दिया है। ये फैंस को काफी पसंद आया। कपल ने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है। ये नाम उन्होंने क्यों चुना इस बारे में भी पोस्ट में बताया गया है।
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे।
बहुत सारे प्यार के साथ, आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें ‘VIROSH’ कहा. आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं। हम इसे नाम देना चाहते हैं ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’। इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। ढेर सारा प्यार और हग्स!’
कब होगी शादी
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के लिए उदयपुर को चुना है। कपल की शादी 26 फरवरी को होने वाली है और उससे पहले दो दिन के प्री-वेंडिंग फंक्शन चलने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस पैलेस में रश्मिक और विजय की शादी हो रही है, उसकी सिक्योरिटी को काफी एंडवास रखा गया है।
एक तरह से पैलेस को छावनी में बदल दिया गया है और कपल की शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो रहे हैं। शादी के बाद हैदराबाद में रिसेप्शन होगा, जिसमें तमाम सेलेब्स भी शामिल होने वाले हैं।
