Ankita-Vicky Reaction : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी डाली है, जिसमें वो एक चौंकाने वाला खुलासा करती नजर आ रही हैं। रुबीना दिलैक ने कहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं और इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ नहीं डाला है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस जानना चाहते हैं कि रुबीना आखिर कहना क्या चाहती हैं।
रुबीना दिलैक के प्रेग्नेंसी स्टोरी पर अब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिएक्शन सामने आया है। अंकिता और विक्की ने हैरानी जताई और अंकिता ने तो यह भी कह दिया कि ऐसा नहीं हो सकता है।
जब अंकिता और विक्की को बताया गया कि रुबीना ने प्रेग्नेंट होने की स्टोरी डाली है तो इस पर विक्की हैरान होकर कहते हैं कि अब रुबीना फिर से प्रेग्नेंट हो गई? वहीं अंकिता बोलती है कि रुबीना प्रेग्नेंसी की स्टोरी क्यों डालेगी? उसका कोई शो आ रहा होगा इसलिए उसने ऐसे किया होगा। कोई कपल ऐसे ही नहीं प्रेग्नेंट होने की स्टोरी डाल देता है। ये इतनी सीक्रेटिव चीज होती है ना, कोई इसे ऐसे नहीं बोल सकता। इस पर विक्की कहते हैं कि अगर आप प्रेग्नेंट हो जाओगी तो मैं तो कह दूंगा सबसे।
आपको बता दें, रुबीना दिलैक ने 27 नवंबर 2023 को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों का नाम जीवा और एधा रखा है। सोशल मीडिया पर अक्सर रुबीना अपनी बेटियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी की बात करें उन्होंने 21 जून 2018 को टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की थी।
