Saiyaara : फिल्म ‘सैयारा’ के पब्लिक रिस्पांस ने हर किसी को चौंका दिया है। जितनी उम्मीद की गई थी, फिल्म ने उससे कहीं ज्यादा तगड़ी कमाई कर ली है। एकदम नए चेहरों के साथ रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म ने पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी और अब हर तरफ इसकी धूम है।
अब लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस फिल्म के लीड स्टार्स- अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने डेब्यू के लिए कितनी फीस ली? आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फीस
‘सैयारा’ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। आमतौर पर नए कलाकारों को पहली फिल्म में बहुत ज्यादा फीस नहीं मिलती, लेकिन इन दोनों के साथ कुछ अलग ही हुआ।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और अनीत ने इस फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है। इसकी बड़ी वजह है कि यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और मोहित सूरी जैसे नामी डायरेक्टर इससे जुड़े रहे।
‘सैयारा’ का कुल बजट
एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ का कुल बजट करीब 60 करोड़ रुपये है। इसमें सिर्फ फिल्म बनाने का खर्च ही नहीं, बल्कि मार्केटिंग और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है।
