Battle Of Galwan Story : सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म की टीम ने इसका टीज़र जारी किया है और तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि सलमान खान की ये मच अवेटेड फिल्म एक सच्ची घटना से इंस्पायर है। चलिए जानते हैं ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी क्या है?
‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच 2020 में हुए संघर्ष पर आधारित है। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह झड़प जून 2020 में हुई थी। 5 जून को नियंत्रण रेखा (LAC) पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया था। यह एक हिंसक झड़प थी जिसमें दोनों पक्षों को जानमाल का नुकसान हुआ। सीमा के पास फायरआर्म्स का इस्तेमाल न करने के समझौते के कारण, सैनिकों ने लाठियों और पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई लड़ी थी।
अल जज़ीरा के अनुसार, यह संघर्ष दो चीनी तंबुओं और निगरानी टावरों को लेकर हुए विवाद के कारण शुरू हुआ, जिनके बारे में भारतीय अधिकारियों का कहना था कि वे “एलएसी के भारतीय हिस्से में बनाए गए थे।” रॉयटर्स के मुताबिक, “दोनों पक्षों के लगभग 900 सैनिक आमने-सामने की लड़ाई में शामिल थे, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे को पत्थरों और कीलों से जड़ी लकड़ी की लाठियों से पीटा था।”
कब रिलीज होगी फ़िल्म
सलमान खान ने फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाई है, जिन्होंने असाधारण साहस के साथ 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया और मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित हुए थे। सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
