Chitrangada Singh Statement : सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाली हैं। दोनों पहली बार साथ में काम करने वाले हैं। फैंस इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अब चित्रांगदा से पूछा गया कि क्या सलमान खान सेट पर लेट आते हैं क्योंकि उनको लेकर ऐसी अफवाह थी कि वह सेट पर लेट आते हैं तो जानें उन्होंने क्या कहा।
सलमान को लेकर क्या बोलीं चित्रांगदा
जूम से बात करते हुए चित्रांगदा सिंह ने कहा, ‘मैंने भी ऐसा सुना है और मैं यह बोल सकती हूं कि एक भी दिन वह देर से नहीं आए हैं। कभी-कभी जब कोई महत्वपूर्ण सीन होता जिसकी हम शूटिंग कर रहे होते और फिल्म के लिए वो बहुत जरूरी होता, तब भी वह आते चाहे उनका शॉट होता या नहीं। वह सुबह 10.30 बजे आ जाता थे। वो भी सिर्फ 1 दिन नहीं बल्कि 3 दिन लगातार।’
चित्रांगदा ने कहा, ‘सबके अपने एक्सपीरियंस होते हैं। मैं अपने एक्सपीरियंस को लेकर बोल रही हूं उनके साथ को लेकर। वह इतना इन्वेस्ट करते हैं सीन को लेकर ये सोचते हुए कि ये सीन को कैसे बेहतर कर सकते हैं। इस सीन को ऐसे लिखा है तो इसको ऐसे इनएक्ट करते हैं। उन्हें ऐसा करता देख काफी अच्छा लगता है।’
पहले काफी स्टोरी सुनी थीं
चित्रांगदा ने माना कि उन्होंने भी पहले काफी स्टोरी सुनी थीं। उन्होंने कहा था, ‘मेरे लिए सब कुछ सरप्राइज था क्योंकि आपको बहुत कुछ कहा गया था और आप सोचते हैं कि ऐसा होगा, वैसा होगा। लेकिन वैसा बिल्कुल नहीं था। वह सबकी परफॉर्मेंस में इन्वॉल्व रहते थे। वह देखते थे कि पहले क्या शूट हुआ है और फिर बैठकर देखते हैं।’
सलमान की करती हूं रिस्पेक्ट
एक्ट्रेस ने सलमान के डेडिकेशन को लेकर कहा, ‘मैं नहीं मानती थी कि वह अपने सिनेमा से अलग हैं। वह काफी कन्सर्न रहते हैं। हो सकता है मैं उनका अलग वर्जन देख रही हूं। मैं उनकी काफी रिस्पेक्ट करती हूं उनका जो डिवोशन है काम को लेकर। वह सिर्फ काम को लेकर सोचते हैं।’
बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो यह फिल्म रियल लाइफ इवेंट्स पर आधारित है और जल्द इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट होगी। वैसे ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है सलमान के बर्थडे पर डेट अनाउंस की जाए।
