Salman Khan Delhi HighCourt : हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी सिल्वर स्क्रीन पर किसी धमाकेदार एक्शन फिल्म या बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि दिल्ली हाईकोर्ट से जुड़ा मामला है। दरअसल, हाल के दिनों में कई नामी हस्तियों ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है, जिसमें अब बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान नाम भी शामिल हो गया है।
सलमान खान ने ये याचिका उन लोगों और संस्थाओं के खिलाफ दायर की है जो बिना उनकी इजाजत उनके नाम, फोटो, आवाज और पहचान से जुड़ी दूसरी चीजों का कमर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं।
एक्टर का कहना है कि, उनकी तस्वीरों और पहचान को ऐड्स, ऑनलाइन कंटेंट, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरी बिजनेस एक्टिविटीज में गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है और इसपर रोक लगाने की मांग करते हुए उन्होंने ये याचिका दायर की है। साथ ही एक्टर ने याचिका में अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा की मांग की है।
सलमान खान की अपकिंग फिल्म
वहीं अगर बात करें एक्टर के वर्कफ्रंट की तो वे इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा नजर आएंगी। वहीं इसके अलावा सलमान के पास ‘किक 2’ भी पाइपलाइन में है।
