Samantha Ruth Prabhu Surprise Wedding : अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्म मेकर राज निदिमोरु के साथ शादी रचा ली है। सामंथा ने शादी की गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए दी है। सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें सेकेंडों में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई हैं।
काफी समय से सामंथा और राज के अफेयर के चर्चे थे लेकिन दोनों ने ही अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा और सीधे शादी की तस्वीरों से साथ सभी को सरप्राइज दिया है। दुलहन बनी सामंथा ने अपने लुक को बेहद सिंपल और खास रखा है। सामंथा ने सुर्ख साड़ी चुनी जिसमें वो किसी देवी जैसे आलौकिक सुंदर दिखाई दे रही हैं।
इसके साथ ही सामंथा ने सोने के भारी भारी गहनों के साथ अपने इस ब्राइडल लुक को पूरा किया। साथ ही बालों में गजरा और हाथों में सिंपल मेहंदी के साथ सामंथा ने ब्राइडल लुक अलग ही तरीके से डिफाइन किया है। शादी के लुक के साथ साथ सामंथा और राज ने अपनी शादी के वेन्यू को भी काफी सादा ही चुना था। दोनों ने तामझाम से परे मंदिर में शादी रचाई है।
बता दें कि ये सामंथा और राज दोनों की ही ये दूसरी शादी है। सामंथा ने इससे पहले नागा चैतन्य के साथ शादी की थी। सामंथा और नागा की शादी देश दुनिया की सबसे ग्रैंड और लग्जरी शादियों में शुमार थी। वहीं राज की बात करें तो उन्होंने श्यामली डे से साल 2015 में कथित तौर पर शादी की है और उनकी एक बेटी भी है।
