Bollywood News : सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु के जलवे से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन सामंथा पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर रही हैं। नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद से ही सामंथा के अफेयर को लेकर तरह तरह की अटकले और कयासबाजी चालू रही है। वहीं अब एक बार फिर से सामंथा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसने बवाल काट दिया है।
काफी समय से गॉसिप्स थी कि सामंथा रुथ प्रभु डायरेक्टर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं। दोनों की तमाम तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, इन दोनों ने अपना रिश्ता अभी तक ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वो अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर रही हैं?
दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कुछ सेकेंड्स में अपनी दुबई जर्नी की झलक दिखाई है। वीडियो के शुरुआत के 2 क्लिप्स ही अब फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। पहले क्लिप में सामंथा रुथ प्रभु कार में बैठकर पोज दे रही हैं और इस दौरान वो बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वो एक आदमी का हाथ प्यार से पकड़कर हिलाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के बीच कम्फर्ट और हैप्पी बॉन्ड देखा जा सकता है।
