Sanjay Leela Bhansali Heart Attack : बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि 63वे जन्मदिन के मौके पर संजय लीला भंसाली को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें तुरंत मुंबई के NH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गया जिसमें दावा किया गया कि संजय लीला भांसली को उनके बर्थडे के दिन हार्ट अटैक आ गया और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इन खबरों के फैलने के बाद अब तुरंत ही निर्देशक के परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जिससे पता कि ये खबर पूरी तरह से बेसलेस हैं और अफवाह मात्र है जो कि उनके फैंस और चाहने वालों के लिए एक राहत की सांस है।
खबर आई थी कि 24 फरवरी 1963 को जन्मे भंसाली कल मंगलवार को अपना 63 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। वहां खुशी का माहौल देखते ही देखते अफरातफरी में तब्दील हो गया और उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। हालांकि, अब फिल्ममेकर की टीम ने इस पूरे मामले को साफ करते हुए इन खबरों को बेसलेस बताया है। टीम की तरफ से आए संदेश में कहा गया है, ‘भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। ‘
