Skip to content
March 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
FILMY GALORE

Filmy Galore

Primary Menu
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • न्यूज़
  • फ़िल्म
  • वेब सीरीज
  • सीरियल
  • स्पोर्ट्स
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • Sanju Samson’s Historic Century के बाद पत्नी चारुलता ने कही दिल छूने वाली बात
  • स्पोर्ट्स

Sanju Samson’s Historic Century के बाद पत्नी चारुलता ने कही दिल छूने वाली बात

Filmy Galore November 9, 2024
Sanju Samson's Historic Century

Sanju Samson’s Historic Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में 8 नवंबर को खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबानों को चारों खाने चित कर दिया और 61 रन से मैच अपने नाम कर लिया. भारत की इस जीत में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया. सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार शतक ठोका और इतिहास रच डाला. वहीं सैमसन की पत्नी ने भी उनकी इस ऐतिहासिक पारी पर इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी साझा की.

संजू सैमसन (Sanju Samson) की पत्नी ने शेयर की खास स्टोरी
संजू सैमसन की पत्नी चारुलता (रमेश) सैमसन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं. वह अपने पति संजू के साथ आए दिन तस्वीरें साझा करती रहती हैं. वहीं जब अब संजू सैमसन ने अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी लगाई. तो उन्होंने सैमसन की फोटो साझा करते हुए उसकी कैप्शन में लिखा, ‘मेरा हमेशा से पसंदीदा हीरो’.

47 गेंदों में सैमसन ने ठोकी सेंचुरी (Sanju Samson’s Historic Century)
संजू सैमसन ने 27 गेंदों में अपना हाफ़ सेंचुरी पूरा किया और 47 गेंदों में सेंचुरी बनाया. 29 वर्षीय खिलाड़ी 50 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 10 छक्के और 7 चके शामिल थे. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा का एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बराबर किया, जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए.

सैमसन ने पिछली सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में अपने टी20 करियर का पहला सेंचुरी बनाया था. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के टेस्ट टीम में होने की वजह से कप्तान सूर्यकुमार यादव और प्रमुख कोच गौतम गंभीर ने संजू के साथ टी20 में पारी की शुरुआत करने का निर्णय किया था.

इसे भी पढ़ें ⇒ Kolkata Knight Riders ने श्रेयस को क्यों किया रिटेन नहीं? CEO वेंकी मैसूर ने किया बड़ा खुलासा!

Continue Reading

Previous: Bollywood News: Shahrukh khan ने झारखंड से आए फैन की मुराद पूरी…
Next: Game Changer Teaser: Ram Charan के एक्शन से मचा तहलका, दमदार टीजर रिलीज

Related Stories

rinku singh priya saroj
  • न्यूज़
  • स्पोर्ट्स

Rinku Singh-Priya Saroj wedding : 2025 में नहीं 2026 में होगी अब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी

Filmy Galore June 29, 2025
did-esha-gupta-date-hardik-pandya-actor-answers-251731295-16x9_0
  • ट्रेंडिंग
  • स्पोर्ट्स

hardik pandya esha gupta : हार्दिक के साथ डेटिंग तक पहुँचने से पहले ख़त्म हो गयी थी बात : ईशा गुप्ता

Filmy Galore June 25, 2025
rinku singh priya saroj
  • ट्रेंडिंग
  • स्पोर्ट्स

Rinku singh Engagement : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिय सरोज की हुई सगाई, नेटवर्थ की भी चर्चा …

Filmy Galore June 9, 2025

You may have missed

ranabali
  • ट्रेंडिंग

Ranabaali Poster Out : शादी के दो दिन बाद ‘रणबाली’ का पोस्टर आउट ! क्या रश्मिका-विजय की वेडिंग बनी PR स्टंट?

Filmy Galore February 28, 2026
rohit-shetty
  • न्यूज़

Rohit Shetty House Firing Case : रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में इंटरनेशनल एंगल! नेपाल कनेक्शन से मचा हड़कंप

Filmy Galore February 28, 2026
dhurandhar 2
  • ट्रेंडिंग

Dhurandhar 2 Sequel Update : 19 मार्च को होगा सिनेमाघरों में धमाका! ‘धुरंधर 2’ पर आया पहला रिएक्शन

Filmy Galore February 28, 2026
rajpal yadav
  • ट्रेंडिंग

Rajpal Yadav Youtube Channel : 9 करोड़ वाले केस के बीच राजपाल यादव का नया ऐलान ! शुरू की नयी पारी

Filmy Galore February 28, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
© 2025 Filmy Galore All rights reserved. | MoreNews by AF themes.