Sapna Choudhary Death Threat : सपना चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके शो पर भी जमकर बवाल हुआ है। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है और कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।
बता दें कि इस दौरान सपना चौधरी छत्तीसगढ़ में शो करने गईं थीं और इस दौरान रिजॉर्ट में ही उनको गोली मारने की धमकी दी गई थी। खबरें हैं कि इस दौरान शो करने के बाद सपना चौधरी रिजॉर्ट में थीं और उनकी टीम पर हमला कर दिया गया था।
इस दौरान उनके कमरे के दरवाजे पर लात मारी गई और जमकर गाली गलौज किया गया। इसके बाद सपना को जान से मारने तक की बात कही गई। इस बवाल ने लोगों को हैरान कर दिया है और कई तरह के सवाल उनसे पूछे जा रहे हैं।
सपना चौधरी के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करना काफी चौकाने वाला है और इससे राज्य की कानून व्यवस्था पर भी कई सारे सवाल उठते हैं। देखने वाली बात होगी कि सरकार इस पर कितने कड़े कदम उठाती है। फिलहाल सपना चौधरी वहां से लौट आईं हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां के निधन के बात सपना चौधरी का छत्तीसगढ़ में ये पहला लाइव शो था जिसको देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ जमा हुआ थी। इस बवाल के बाद सपना के फैंस काफी गुस्से में हैं।
सपना चौधरी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने कहा था कि वो संजय दत्त की शर्टलेस होकर घूमना चाहती हैं। इसके बाद उनको काफी ट्रोल भी किया गया था। सपना ने कहा,”संजय दत्त का जिंदगी जिंयूगीं और शर्टलेस होकर वॉक करूंगी। संजू बाबा मुझे अच्छे लगते हैं। मुझे उनका गाना, ‘ऊपर वाला अपने साथ है’ बहुत पसंद है।” सपना चौधरी के फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ वाली धमकी के बाद डरे हुए हैं और उनका चिंता कर रहे हैं।
