Sapna Choudhary News : हरियाणा की स्टार सपना चौधरी पर दशहरे से पहले ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां नीलम चौधरी का निधन हो गया है। जी हां, गुरुग्राम के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां पर उन्होने अंतिम सांस ली थी। सपना चौधरी की मां काफी समय से बीमार चल रही थीं और एक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं थीं। रिपोर्ट्स की मानें को पिछले महीने से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी और इसके बाद हॉस्पिटल में वो आईसीयू में थीं।
सपना की मां होने के नाते नीलम चौधरी पूरी हरियाणा में मशहूर थीं और सपना के फैंस इस खबर से बेहद दुखी हैं और डांसर को सांत्वना दे रहे हैं। लीवर की बीमारी सपना चौधरी की मां को लीवर संबंधी समस्याएं और पहली घर पर रहकर की उनका इलाज चल रहा था। सितंबर 2025 की शुरुआत में हालात काफी खराब हो गए थे। हालांकि किसी को ये अंदाजा नहीं था कि उनका निधन हो जाएगा।
सपना चौधरी अपनी मां के बेहद करीब थीं। हरियाणा के कई सितारों इस निधन पर शोक व्यक्ति किया है। सपना अपनी मां से इतना प्यार करती थीं कि उनकी बीमारी के चलते उन्होने अपने कई शो कैंसिल कर दिए थे और रात दिन उनके साथ अस्पताल में थीं।
सपना चौधरी का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने मदर्स डे के मौके पर मां के लिए काफी कुछ लिखा था। सपना ने लिखा, ”मेरी माँ , मैं बहुत क़िस्मत वाली हूँ भगवान ने मुझे एक नहीं दो माँ दी वैसे हर दिन हर वक्त हर मिनट मेरे जीवन का आप दोनों का ही है मेरे लिए हर दिन “mothers day” है आप दोनों ने मुझे हर जगहा मजबूती दी है मेरे हर फैसले में आप दोनों की सोच मुझे बहुत प्रभावित करती है मेरे जीवन को इतना सुंदर और आसान बनाने के लिए आपका धन्यवाद। I love you maa.” निधन के बाद उनका ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
