Secret Superstar : बॉलीवुड में ऐसी बहुत कम फिल्में हैं, जिन्होंने अपने छोटे बजट से इतना बड़ा कलेक्शन किया कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गयी। ऐसी ही एक फिल्म के बारे में हम आपको बता रहें हैं। इस फिल्म का नाम है ‘सीक्रेट सुपरस्टार’। इस फिल्म ने भारत में तो अच्छा प्रदर्शन किया ही, लेकिन विदेशों में जाकर इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
इस फिल्म ने महज 15 करोड़ रुपये के मामूली बजट में 912 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन को देखकर लोग एकदम हैरान हो गए। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ एक ऐसी कहानी थी जो सीधे दर्शकों के दिल को छू गई।
फिल्म की कहानी
यह फिल्म सिर्फ 15 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट में तैयार हुई थी लेकिन इस फिल्म ने दुनिया भर में 912 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जो इसे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनाता है।
फिल्म की कहानी एक युवा मुस्लिम लड़की इन्सिया के बारे में है, जो अपने पिता के विरोध के बावजूद, अपने सिंगिंग के सपनों को पूरा करने के लिए यूट्यूब पर नकाब पहनकर वीडियो डालती है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी थे। जो फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के किरदार में नजर आएं हैं।
इस फिल्म की सफलता का असली राज इसका विदेशी कलेक्शन है, जिसने इसे बॉक्स ऑफिस का ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ बना दिया। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की सबसे जबरदस्त कमाई चीन से हुई, जहां इस फिल्म ने लगभग 800 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चीन में इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।
इस फिल्म की सफलता में निर्माता और कैमियो रोल करने वाले आमिर खान के चीन में अपार स्टारडम का बड़ा योगदान रहा।
