Bollywood News : बॉलीवुड की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म का सीक्वल का अनाउंसमेंट हो चुका है। 2017 में आई सुपरहिट फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ अब एक नए अध्याय के साथ लौटने वाली है और इस बार फिल्म में लीड रोल में होंगे दो यंग टैलेंटेड कलाकार- अभय वर्मा और नितांशी गोयल।
इस सीक्वल के साथ फिल्म की कहानी में नए ट्विस्ट और ताजगी की उम्मीद की जा रही है, साथ ही यह पुराने दर्शकों के दिलों को भी फिर से जीतने की कोशिश करेगी।
पहली फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब निर्देशक रत्ना सिन्हा ने इस बार एक नई जोड़ी को लेकर फिल्म बनाने का फैसला किया है।
अभय वर्मा, जो ‘मुंज्या’ और ‘द फैमिली मैन 2’ जैसी सफल फिल्मों से लोकप्रिय हुए हैं और नितांशी गोयल, जिन्हें ‘लापता लेडीज’ में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सराहना मिली थी, अब इस सीक्वल में अपनी केमिस्ट्री और अदाकारी से नए रंग में नजर आएंगे।
