King : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर जमकर चर्चा में बने हुए हैं। फैन्स तो इस फिल्म के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं।
शाहरुख लंबे समय से फिल्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ समय पहले एक एक्शन सीन के दौरान शाहरुख खान को चोट लग गई थी जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था, लेकिन अब फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और दोबारा शूटिंग शुरू होते ही किंग खान के शूटिंग सेट से कुछ फोटोज लीक हो गए हैं।
बता दें कि शाहरुख खान की दो तस्वीरें सामने आई हैं पहली तो जिसमें वह कैप लगाए बॉडी पर टैटू बनवाए स्टाइल मारते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान बालों को खड़ा कर कट स्लीव्स की टी शर्ट पहन बाइक पर सावल नजर आ रहे हैं। किंग खान के इस लुक को देख फैन्स ने तो जमकर उनकी तारीफ की है। एसआरके के इस लुक को देखने के बाद फैन्स तो फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि सेट से सिर्फ शाहरुख खान की ही नहीं बल्कि सेट से अभिषेक और सुहाना की भी तस्वीर लीक हुई है। अभिषेक को कोट पैंट में देखा जा सकता है। अपने नए हेयर कट में अभिषेक काफी जच रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के बीच जबरदस्त फाइट भी देखने को मिल सकती है।
वहीं सुहाना की बात करें तो सुहाना काफी सिंपल लुक में दिखीं। वह ब्राउन कलर का टाइट टॉप और बॉटम पहने दिखीं। आपको बता दें कि इस फिल्में में इन तीनों के अलावा रानी मुखर्जी, अक्षय ओबेरॉय, अभय वर्मा भी नजर आएंगे।
