Skip to content
March 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
FILMY GALORE

Filmy Galore

Primary Menu
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • न्यूज़
  • फ़िल्म
  • वेब सीरीज
  • सीरियल
  • स्पोर्ट्स
  • Home
  • फ़िल्म
  • Shahrukh khan Biography: शाहरुख खान जीवनी
  • फ़िल्म

Shahrukh khan Biography: शाहरुख खान जीवनी

Filmy Galore October 4, 2024
shah_rukh_khan

Shahrukh khan Biography: हिन्दी फिल्मों के अभिनेता होने के साथ साथ निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। उन्हें लोग प्यार से ‘बॉलीवुड का बादशाह , किंग ऑफ बॉलीवुड, ‘किंग खान, और किंग ऑफ़ रोमांस, भी कहते हैं। वे लगभग सभी शैलियों की फिल्मों (रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन) में काम कर चुके हैं। लॉस एंजिलेस टाइम्स ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया है। उनके प्रशंसकों की संख्या भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बहुत अधिक है। 2014 में एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं। उनके नाम 14 फिल्मफेयर पुरस्कार भी हैं। इसके अलावा, लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्स की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

पृष्ठभूमि
king khan: का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्तान से थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन, शहनाज लालारूख, भी हैं, जो शाहरुख के साथ मुंबई में रहती हैं। शाहरुख ने एक बार ट्विटर पर साझा किया था कि उनके पिता पठानी हैं और मां हैदराबादी हैं।
पढ़ाई

Shahrukh की शुरूआती पढ़ाई सेंट कोलम्बस स्कूल, दिल्ली से हुई थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्वाइन किया लेकिन उनका ज्यादातर समय दिल्ली थियेटर एक्शन ग्रुप में बीतता था जहां से उन्होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के सानिध्य में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्होंने जामिया मीलिया इस्लामिया से जनसंचार में स्नाकोत्तर की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह छोड़ दिया।

शादी
शाहरूख एक ऐसे अभिनेता रहें हैं जिनके प्रशंसक हर उम्र और हर वर्ग के लोग हैं। खासकर, लड़कियां उनकी काफी दीवानी हैं लेकिन बावजूद इसके शाहरूख का किसी के साथ अफेयर या प्रेम संबंध नहीं रहा है। वे अपनी पत्नी के लिए हमेशा से वफादार रहे हैं और अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। शाहरूख ने गौरी से शादी की है जो हिन्दू-पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके 3 बच्चे हैं-आर्यन, सुहाना और अबराम। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सबसे अच्छा पिता भी माना जाता है क्योंकि वे अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ अच्छा समय भी व्यतीत करते हैं।

करियर
शाहरूख के करियर की शुरूआत टेलीविजन से हुई थी। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाईा उनके फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘दीवाना’ से हुई थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। उस समय यह फिल्म सुपरहिट हुई और इसी फिल्म ने शाहरूख को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसके बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते गए। धीरे-धीरे वे आलोचकों के साथ-साथ जनता के पसंदीदा बन गए, और लड़कियों के बीच तो उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। किंग खान ने बाद में लगातार कई शानदार हिंदी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म “जीरो” के बाद, उन्होंने चार साल का hiatus लिया। 2023 में, उन्होंने “पठान” और  “जवान” जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ जोरदार वापसी की।

दीवाना, बाजीगर, डर, कभी हां कभी ना, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, चाहत, कोयला, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, जोश, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो न हो, मैं हूं ना, वीर जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, रा.वन, डान 2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान जैसी प्रसिद्ध फिल्मों से शाहरूख ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

Continue Reading

Previous: Sofia Ansari Biography: सोफिया अंसारी जीवनी
Next: 19 साल की Rashmika Mandanna का पुराना ऑडिशन वीडियो वायरल, अंदाज देख फिदा हो जाएंगे आप

Related Stories

ikkis
  • फ़िल्म

Ikkis On Amazon Prime : प्राइम वीडियो पर ‘इक्कीस’ का ग्लोबल प्रीमियर: 21 की उम्र में अमर हुई बहादुरी की कहानी

Filmy Galore February 26, 2026
boong
  • फ़िल्म

Boong In BAFTA : BAFTA में ‘Boong’ का जलवा ! मणिपुरी फिल्म ने रचा इतिहास, जानें कब और कहाँ देख पाएंगे

Filmy Galore February 24, 2026
o romeo
  • फ़िल्म

O’Romeo Collection On Monday : दूसरे मंडे को ही पस्त पड़ी ‘ओ रोमियो’, क्या ‘उड़ता पंजाब’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी शाहिद की फिल्म?

Filmy Galore February 24, 2026

You may have missed

ranabali
  • ट्रेंडिंग

Ranabaali Poster Out : शादी के दो दिन बाद ‘रणबाली’ का पोस्टर आउट ! क्या रश्मिका-विजय की वेडिंग बनी PR स्टंट?

Filmy Galore February 28, 2026
rohit-shetty
  • न्यूज़

Rohit Shetty House Firing Case : रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में इंटरनेशनल एंगल! नेपाल कनेक्शन से मचा हड़कंप

Filmy Galore February 28, 2026
dhurandhar 2
  • ट्रेंडिंग

Dhurandhar 2 Sequel Update : 19 मार्च को होगा सिनेमाघरों में धमाका! ‘धुरंधर 2’ पर आया पहला रिएक्शन

Filmy Galore February 28, 2026
rajpal yadav
  • ट्रेंडिंग

Rajpal Yadav Youtube Channel : 9 करोड़ वाले केस के बीच राजपाल यादव का नया ऐलान ! शुरू की नयी पारी

Filmy Galore February 28, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
© 2025 Filmy Galore All rights reserved. | MoreNews by AF themes.