Shahrukh Khan : बॉलीवुड के किंग खान इस वक्त बहुत खुश हैं क्योंकि इतने सालों के करियर में उनको पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। जी हां, बीते दिन नेशनल अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी हुई जिसमे शाहरुख खान का नाम भी शामिल था। शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ को लेकर ये अवॉर्ड बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल के लिए मिला है। जैसे ही ये खबर सामने आई शाहरुख खान खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुशी जाहिर करते हुए जवान के कई लोगों का शुक्रिया अदा रहे हैं।
शाहरुख खान ने इस दौरान एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा कि, ”मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद। निर्णायक मंडल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का धन्यवाद। इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। मुझ पर बरस रहे प्यार से अभिभूत हूँ।” क्या बोले शाहरुख खान? इस वीडियो में शाहरुख खान ने कहा है, ”नमस्कार और आदाब.. मैं इस वक्त नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने को लेकर काफी खुश हूं, इस लम्हे का मैं पूरी लाइफ से इंतजार कर रहा था।
जूरी और आईएमडीबी मिनिस्टरी को धन्यवाद। मैं अपने सभी राइटर्स और डायरेक्टर्स को शुक्रिया कहना चाहता हूं और स्पेशली 2023 के डायरेक्टर्स को। राजू सर का धन्यवाद, सिड का धन्यवाद और स्पेशली एटली सर और उनकी टीम का धन्यवाद जिन्होने मुझे जवान में मौका दिया। मैं अपनी टीम का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।” शाहरुख खान ने इसके अलावा भी काफी कुछ कहा है और उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
