Building Name On SRK : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की दीवानगी ना सिर्फ भारत में ही बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों में है। जब उनकी फिल्में रिलीज होती हैं तो देश के साथ ही विदेश में जबरदस्त कमाई करती हैं। अब शाहरुख खान को लेकर जो खबर आई है वो उनके तमाम चाहने वाले फैंस को काफी खुश कर देगी। दरअसल, एक्टर के नाम पर 4000 करोड़ रुपये की एक बिल्डिंग बनने जा रही है और ये भारत में नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान के नाम पर किस देश में इतने रुपये लगाकर बिल्डिंग बनाई जा रही है।
शाहरुख खान ने हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे और उन्होंने नाम पर बन रही बिल्डिंग ‘शाहरुख्ज डेन्यूब’ का उद्घाटन किया। इस दौरान इस बिल्डिंग को बनाने वाले रिजवान सजन भी मौजूद रहे। बताते चलें कि रिजवान सनज ने ही दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बिल्डिंग बनाने का फैसला किया है। शाहरुख खान खुद के नाम पर पर बन रही बिल्डिंग को लेकर काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी मां जिंदा होतीं वह बहुत खुश होतीं। ये बहुत बड़ा सम्मान है। जब मेरे बच्चे आएंगे तो मैं उन्हें बताऊंगा कि वो देखो पापा का नाम लिखा है। पापा की बिल्डिंग है।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं कभी भी किसी चीज का नाम अपने नाम नहीं रखता। मेरी कंपनी का नाम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है और मेरे घर का नाम मन्नत है। मैं खुद को इतना महत्पूर्ण नहीं समझता है कि मैं चीजों को लेकर उन पर अपना नाम रख दूं। फिल्म को छोड़कर, क्योंकि वह मेरा काम है और मैं उसकी पूजा करता हूं।’
शाहरुख खान के नाम पर बनने वाली बिल्डिंग ‘शाहरुख्ज डेन्यूब’ की बात करें तो ये साल 2029 तक कंप्लीट हो जाएगी। इसकी कीमत 4000 करोड़ रुपये के आसपास होगी। इस बिल्डिंग में 56 फ्लोर होंगे। इसमें एक हेलीपैड और स्विमिंग पूल भी शामिल होगा। ये पूरी बिल्डिंग 10 लाख स्क्वायर फीट में होगी।
