Viral Video : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर अपनी स्टाइल और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वे एक विवादित ऐड की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच परेशानी पैदा कर दी है क्योंकि नाबालिग बच्चे शाहरुख की ऐड की वजह से काफी भ्रमित हो रहे हैं।
शाहरुख खान का विवादित ऐड शाहरुख खान एक पान मसाला ब्रांड का एडवरटाइजमेंट करते हैं और वो पान मसाला कंपनी सिर्फ पान मसाला बेचने तक ही सीमित नहीं है। ये ब्रांड कुछ ऐसे प्रॉडक्ट्स भी बेचता है, जो आम लोगों की सेहत के लिए काफी हानिकारक है और उस प्रॉडक्ट का नाम है गुटखा।
जी हां, शाहरुख विमल पान मसाला का प्रचार करते हैं लेकिन उसी ब्रांड का गुटखा आज गली-नुक्कड़, गांव-देहात में बिकता है। यही वजह है कि वो इस तरह के ब्रांड प्रॉडक्ट सेवन करने के लिए खुद को प्रेरित महसूस करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है।
एक वीडियो जो काफी वायरल हो रहा है, उसमें एक रिपोर्टर एक बच्चे से सवाल पूछता है कि ‘आप गुटखा खा रहे हो, अगर मर जाओगे तो…?’ जिस पर वो बच्चा कहता है- ‘शाहरुख खान तो नहीं मरा, तो हम कैसे मर जाएंगे’ इस पर रिपोर्टर पूछता है- ‘शाहरुख खान कैसे मरेगा?’ जिस पर वो बच्चा जवाब देता है- ‘वो भी गुटखा खाता है सर’। जिस पर रिपोर्टर पलट कर सवाल पूछता है- ‘शाहरुख खान गुटखा खाता है? किसने बताया तुमको’ पलटकर बच्चा जवाब देता है- ‘हमने प्रचार यानी एडवरटाइजमेंट में देखा है।’
