Bollywood News : 32 वर्षीय एक्ट्रेस शमीम अरबर अली के साथ हाल ही में एक दिलदहला देने वाला हादसा हुआ है। दरअसल एक्ट्रेस की एक ऑटोचालक के साथ कहा सुनी हो गई, लेकिन बात कहासुनी से कब हाथापाई पर आ गई एक्ट्रेस यह खुद भी नहीं समझ सकीं। बता दें कि एक्ट्रेस के साथ यह घटना तब हुई जब वह बेटी को स्कूल से लेकर आ रही थीं। वहीं बेटी के सामने ही ऑटोचालक ने एक्ट्रेस का हाथ मरोड़ दिया।
बता दें कि यह पूरी घटना मीरा रोड पर हुई है। एक्ट्रेस ने इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि मीरा रोड ईस्ट निवासी शमीम अरबर अली कनकिया स्थित जिम में वर्कआउट करके ऑटोरिक्शा से घर लौट रही थीं, लेकिन बीच में ही एक्ट्रेस ने ड्राइवर को अपनी बेटी के स्कूल के पास रोकने के लिए कहा लेकिन ऑटोचालक काफी गुस्सा हो गया और एक्ट्रेस पर चिल्लाना शुरू कर दिया।
मीडिया से बात करते हुए शमीम अरबर अली ने कहा कि मैं जिम करके लौट रही थीं मैंने ऑटोवाले को कहा कि वह बेटी के स्कूल के बार रोक दे, लेकिन उसने तो मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। ऑटो चालक ने पैसे देने को कहा मैंने अपनी बेटी को स्कूल से लिया और जल्दी से ऑटो में बैठ गई। मैंने उससे कहा कि वह अब कहीं नहीं रोकेगी अब सीधा उसे घर छोड़ दो।
शमीम ने कहा कि जैसे ही ऑटो सोसाइटी के गेट पर पहुंचा मामला काफी बढ़ गया। मेरी बेटी ने कहा था कि फाउंटेन के पास भी चले, तब मैंने बच्ची तो समझाया कि अभी नहीं कभी और चलेंगे, लेकिन इतने में ही ऑटोवाला गुस्से से लाल हो गया। मैं ऑटो में ही थी वह मुड़ा और उसने मेरा दाहिना हाथ मरोड़ दिया। एक्ट्रेस ने बिना देर किए इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया और ऑटोवाले का रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह इस मामले की जांच करेंगे।
