Sherlyn Chopra : बोल्ड एंड ब्यूटिफुल मानी जाने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा आए दिन से बढ़कर एक सेक्सी अंदाज में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई देती थी उन्होंने अब इस फिगर को खत्म करने का फैसला ले लिया है। दरअसल शर्लिन चोपड़ा अपने फिगर से परेशान हो चुकी हैं। हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट के शर्लिन चोपड़ा को कई दिक्कते आ रही है जिसके कारण उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट रिमूवल सर्जरी कराई है।
शर्लिन ने बताया कि वह लंबे समय से पीठ, सीने और कंधों में लगातार दर्द झेल रही थीं। डॉक्टरों से सलाह के बाद पता चला कि इस दर्द की असली वजह उनके इम्प्लांट्स ही हैं। शर्लिन ने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि हर एयरपोर्ट हुडी पर एक लाइन ज़रूर लिखी जाए – “ज़िंदगी ऐसे जियो, जिसमें कोई अतिरिक्त बोझ न हो।”
अस्पताल से वीडियो साझा करते हुए शर्लिन ने एक कैप्शन में बताया कि उन्होंने अपने चेहरे से सभी फिलर्स हटवा दिए हैं ताकि वे अपनी असली पहचान के साथ दिख सकें। उन्होंने आगे लिखा कि अब वे स्वस्थ जीवन के लिए अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स भी हटवा रही हैं। शर्लिन ने लिखा, “अगस्त 2023 में, मैंने अपने चेहरे से सारे फिलर्स हटवा दिए थे ताकि मैं अपनी असली पहचान के साथ दिख सकूं।
और आज, मैं अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स हटाने की सर्जरी करवा रही हूँ ताकि बिना किसी बोझ के जिंदगी जी सकूं। कृपया समझिए कि यह पोस्ट फिलर्स या सिलिकॉन इम्प्लांट्स या उन्हें पसंद करने वालों की आलोचना करने के लिए नहीं है। यह सिर्फ मेरा अपना फैसला है – खुद को वैसे ही अपनाने का, जैसी मैं हूँ।”
