Sherry Singh : यह हमारे देश के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि शैरी सिंह ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिसेज यूनिवर्स 2025 में ताज जीतकर देश का नाम रौशन कर दिया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रतियोगी ने यह खिताब हासिल किया हो। बता दें कि इस बार मिसेज यूनिवर्स 2025 का 48वां संस्करण था। जो की फिलीपींस के मनीला स्थित ओकाडा में आयोजित किया गया था।
इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 120 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। ताज जीतने के बाद शैरी सिंह ने जजेज का दिल अपने स्पीच से जीत लिया शैरी ने अपनी स्पीच में महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में शैरी सिंह विनर रहीं। फर्स्ट रनर अप- सेंट पीटर्सबर्ग रहीं। सेकेंड रनर अप- फिलीपींस, तीसरी रनरअप- एशिया और चौथा स्थान रूस को प्राप्त हुआ।
जैसे ही शैरी सिंह के सिर पर ताज सजा वह भावुक हो उठीं उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनके अकेले की जीत नहीं है। यह जीत हर उस महिला की है जिसने अपने सपनों को अपनी सोच के परे जिया है। मैं हमेशा से ही दुनिया को यह दिखाना चाहती थी कि सिर्फ सुंदरता ही नहीं ताकत, दयालुता, समझदारी भी सुंदरता की परिभाषा कही जाती है। मिसेज यूनिवर्स की यह प्रतियोगिता भी सिर्फ बाहरी सुंदरता नहीं देखती है। बल्कि यह सुंदरता के साथ ही देखती है आपकी बुद्धिमत्ता, आपके भाव, आपकी सामाजिक सोच आपकी जिम्मेदारियां।
इस प्रतियोगिता में इस बार ऐसी महिलाओं आई हैं जो कई अनेक क्षेत्रों में भी काम कर रही हैं यह एक बड़े बदलाव को दिखाती है।
