Shilpa Shetty : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर दिल तोड़ देने वाला ऐलान किया है। हर साल शिल्पा शेट्टी के घर पर गणेश उत्सव बड़े ही धूमधूम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार शिल्पा के घर पर बप्पा का स्वागत सत्कार नहीं होगा। इसका कारण भी शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। गणेश चतुर्थी का उत्सव 27 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसके लिए शिल्पा शेट्टी के फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर रहती है।
शिल्पा शेट्टी ने इस बार 22 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है। जी हां 2002 से, हर साल शिल्पा और उनका परिवार अपने घर विघ्नहर्ता का स्वागत बेहद खुशी और उल्लास के साथ करते हैं। इस बार 2025 में शिल्पा गणेश चतुर्थी नहीं मनाएंगी और इसकी वजह उन्होंने परिवार में किसी के निधन को बताया है।
सोमवार यानी 25 अगस्त को उत्सव से दो दिन पहले शिल्पा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने परिवार में किसी की मृत्यु के कारण इस साल गणेश चतुर्थी न मनाने की बात कही। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिल्पा ने एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “बहुत दुख के साथ, हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि परिवार में किसी के निधन के कारण, इस साल हम गणपति उत्सव नहीं मना पाएंगे।”
