Shradhha Kapoor Rahul Modi Viral Video : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक प्यारा और दिल छू लेने वाला पल शेयर करते दिख रहे हैं।
हाल ही में श्रद्धा और राहुल को मुंबई कॉफी फेस्टिवल में स्पॉट किया गया। दोनों आराम से फ़ूड स्टॉल्स पर घूमते हुए दिखाई दिए और इस दौरान फैंस की नजरें इनसे हट नहीं पाईं, लेकिन जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था श्रद्धा का राहुल को बेहद प्यार से मोची (जापानी मिठाई) खिलाना। कैमरे में कैद हुआ यह मोमेंट इतनी तेजी से वायरल हुआ कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
वीडियो में श्रद्धा राहुल को मुस्कुराते हुए मोची का एक टुकड़ा खिलाती नजर आती हैं और राहुल भी क्यूट स्माइल के साथ रिएक्ट करते हैं। दोनों की नेचुरल बॉन्डिंग देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। लोग उनकी केमिस्ट्री को ‘सुपर क्यूट’ और ‘मैच मेड इन हेवन’ कहकर कॉमेंट कर रहे हैं।
यह वीडियो कॉफी फेस्टिवल के एक स्टॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा था- ‘मुंबई कॉफी फेस्टिवल में श्रद्धा कपूर ने हमारे मोची ट्राई किए और उन्हें बहुत पसंद आए! हम इस पल को कभी नहीं भूल पाएंगे।’ स्टॉल वालों की खुशी वीडियो में साफ झलक रही थी।
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी देखने लायक हैं। किसी ने श्रद्धा की नेचुरल ब्यूटी की तारीफ कर दी, तो किसी ने लिखा- ‘श्रद्धा और राहुल की बॉन्डिंग बहुत प्यारी है। ‘
वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ अगले साल रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही हाल ही में श्रद्धा ने कन्फर्म किया कि वो राहुल मोदी की अगली फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसे श्रद्धा अपने लिए बेहद चैलेंजिंग और नया अनुभव मानती हैं।
श्रद्धा आखिरी बार 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। अब फैंस उन्हें राहुल मोदी की फिल्म में देखने को लेकर और भी एक्साइटेड हैं।
