Sonarika Bhadoria Baby Girl : देवों के देव महादेव सीरियल में मां पार्वती के किरदार से फैन्स का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने गुड न्यूज सुनाई है। जी हां, सोनारिका के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने 6 दिसंबर की रात को अपने इंस्टा हैंडल पर बच्चे के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट झलक साझा की। एक्ट्रेस और उनके हसबैंड बच्चे के नन्हे पैरों के पकड़े नजर आ रहे है इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
सितारों और फैन्स ने दी बधाई इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही सोनारिका लिखती हैं कि- ‘हमारी प्यारी और सबसे बड़ी दुआ वह यहां आ चुकी है। वह पहले से ही हमारी पूरी दुनिया है।’ बेटी का जन्म 5 दिसंबर को हुआ है एक्ट्रेस ने अभी तक बेटी के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि 33 साल की सोनारिका के इंस्टा पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। आरती सिंह, अशनूर कौर, लता सबरवाल समेत तमाम सेलेब्स और फैन्स ने कपल को जमकर बधाइयां दीं।
आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से साल 2024 में शादी की थी। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने गुड न्यूज सुनाई है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने टीवी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। सोनारिका ने ‘तुम देना साथ मेरा’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘तेरे इश्क में मरजावां’ शो में दिखी थीं। बता दें कि सोनारिका पिछले कुछ समय से काम से दूर हैं वह अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
