Shahrukh Khan Viral Marksheet : शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शाहरुख खान अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शानदार एक्टिंग के साथ ही एक्टर अपने तेज दिमाग और किताबों से लगाव के लिए भी जाने जाते हैं।
उन्हें अक्सर सफर के समय या सेट पर भी किताबें पढ़ते हुए देखा जाता है। इस बीच, सोशल मीडिया पर उनकी पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा एक डॉक्यूमेंट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की हंसराज कॉलेज की एक मार्कशीट तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके फैंस एकदम हैरान रह गए हैं। फिल्मी दुनिया के बादशाह बनने से पहले भी, शाहरुख एक होशियार और तेज छात्र थे।
शाहरुख खान की मार्कशीट
यह मार्कशीट एक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा ‘बॉली ब्लाइंड्स एन गॉसिप’ पर शेयर की गई है। वायरल हो रही यह मार्कशीट दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हंसराज कॉलेज की बताई जा रही है। मार्कशीट पर शाहरुख खान की पुरानी तस्वीर लगी है और उनका नाम ‘शाहरुख खान’ तथा उनके पिता का नाम ‘मीर ताज मोहम्मद’ लिखा है। जन्मतिथि 2 नवंबर 1965 भी लिखा हुआ है. यह डॉक्यूमेंट बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स के विषय से जुड़ा हुआ है।
मिले इतने नंबर
मार्कशीट में शाहरुख खान के विषय-वार अंक देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मार्कशीट में दिख रहे चार विषयों में से, शाहरुख खान ने 100 में से 92, 75, 75 और 57 मार्क हासिल किए हैं। फैंस इन नंबर को देखकर हैरान हैं और कमेंट कर रहे हैं कि उस समय के हिसाब से ये अंक बहुत ही शानदार माने जाते थे। खासकर पहले विषय में 92 नंबर लाना बेहद बड़ी बात हुआ करती थी। इसे देखकर साफ पता चल रहा है कि शाहरुख खान पढ़ाई को लेकर कितने गंभीर थे।
