Bollywood News : कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 18 से घर-घर फेमस होने वाली एडिन रोज के कुछ बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके इस बयान में उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर वो वायरल हो गया है।
बदले में नहीं मिला प्यार एडिन रोज ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वो जिसके साथ पहले रिलेशनशिप में थीं, उसके लिए वो बहुत सी चीजें करती थीं लेकिन बदले में उन्हें वो नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
उन्होंने बताया कि वो किसी को भी प्यार करती हैं तो दिल खोलकर प्यार करती हैं। वो उस शख्स के प्यार में इतनी पागल हो जाती हैं कि वो अपनी किडनी भी देने को तैयार हो जाएंगी। लेकिन उनकी कुछ शर्तें भी हैं किसी के प्यार में पड़ने के लिए।
प्यार करके बसाएंगी घर उन्होंने कहा कि वो जिस इंसान से प्यार करें वो उनकी पूरी जिम्मेदारी उठा ले। उन्होंने कहा कि वो अब अपनी डेटिंग को शादी के मुकाम तक पहुंचाना चाहती हैं और जिससे अब वो प्यार करेंगी, उसी से शादी करेंगी।
