Suniel Shetty Shocking Revelation: पिछले कुछ सालों में कई टॉप बॉलीवुड सेलेब्स ने बड़ी रकम के लिए तंबाकू ब्रांड्स को एंडोर्स किया है ऐसे प्रोडक्ट्स का एड करने के लिए इन स्टार्स को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने एक बार ऐसा एंडोर्समेंट ठुकरा दिया था। यहां तक कि उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई थी। इस बात का खुलासा खुद सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में किया है।
40 करोड़ के तंबाकू ऐड का ऑफर ठुकराया
सुनील शेट्टी को तंबाकू ब्रांड को एंडोर्स करन के लिए एक बार 40 करोड़ का ऑफर मिला था हालांकि एक्टर ने इसे ठुकरा दिया था। वहीं इसकी वजह का खुलासा करते हुए सुनील ने बताया, “मैं अपनी सेहत की वजह से ही सब कुछ हूं।
यह मेरा शरीर ही है जिसने सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया। अगर मैं इसे अपनी पूजा की जगह नहीं मानूंगा, तो मैं खुद के साथ अन्याय करूंगा। मैं अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ूंगा? हो सकता है कि सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के मामले में आज मैं उतना पॉपुलर न रहूं, लेकिन आज भी 17 से 20 साल के बच्चे मुझे इतना प्यार और सम्मान देते हैं। यह अनरियल है। ”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे तंबाकू के एक ऐड के लिए 40 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे, और मैंने उनकी तरफ देखकर कहा, ‘क्या आपको सच में लगता है कि मैं इसके झांसे में आ जाऊंगा? मैं नहीं आऊंगा। ‘ शायद मुझे उस पैसे की ज़रूरत थी, लेकिन नहीं। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिस पर मुझे विश्वास न हो, क्योंकि इससे अहान, अथिया और राहुल, सब पर दाग लग जाएगा। उसके बाद, किसी की हिम्मत नहीं हुई कि मेरे पास आए। ”
बेटे अहान की बॉर्डर 2 की रिलीज से एक्साइटेड हैं सुनील
इस बीच, सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी की ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से काफी एक्साइटेड हैं। सुनील ने इंस्टाग्राम पर बेटे के नाम पोस्ट भी लिखी थी। पोस्ट में, सुनील ने अहान के लिए लिखा कि बॉर्डर 2 महिमा या युद्ध के बारे में नहीं है, बल्कि यह समझने के बारे में है कि शांति क्यों मौजूद है, उन्होंने आगे लिखा था कि बॉर्डर वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, बल्कि ये वो है जहां से साहस शुरू होता है, और कुछ कहानियां सिनेमा से आगे बढ़कर देश की यादों में ज़िंदा रहती हैं।
