Sunn Mere Dil : पाकिस्तानी टीवी शोज और फिल्में अब धीरे-धीरे लोगों के बीच जगह बना रहे हैं. ख़ासकर पाकिस्तानी शोज के क्लिप्स तो सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं इस बीच एक शो रिलीज हुआ है, जिसका लोग लालसा से इंतजार कर रहे थे.
रिलीज हुआ Sunn Mere Dil
इसी महीने 9 अक्तूबर 2024 को रिलीज हुआ पाकिस्तानी ड्रामा सुन मेरे दिल लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है. इस शो के अब तक चार एपिसोड आए हैं और लोग इन चारों एपिसोड्स को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. इन एपिसोड्स को आप ‘हर पल जियो’ में देख सकते हैं. चार एपिसोड के बाद अब पांचवे एपिसोड का टीजर सामने आया है.
आपको बता दें, ये शो हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही टेलिकास्ट किया जाता है और वो दो दिन हैं- बुधवार और गुरुवार. इस शो को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और फैंस अब इस शो के तीसरे हफ्ते का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Sunn Mere Dil ki Starcast
आपको बता दें, सुन मेरे दिल में वहाज अली, माया अली, हारून कदवानी और हीरा मणि जैसे प्रतिभाशाली सितारे इस ड्रामे शामिल हैं. ‘सुन मेरे दिल’ के बारे में बता दें, इस वेब सीरीज की कहानी खलील-उर-रहमान कमर ने लिखी है. बताया जा रहा है कि यह ड्रामा 7वें स्काई एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसमें एक शानदार कहानी होने का वादा किया जा रहा है.
