Gabru Teaser Sunny Deol : जनवरी में रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और इसके साथ ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। इस सफलता के बाद अब सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्मों से धमाका करने की तैयारी में हैं। सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म गबरू के टीजर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
गबरू का टीजर कब आएगा
सनी देओल ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म गबरू के टीज़र को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एक्टर ने कहा है कि गबरू का टीज़र जल्द ही रिलीज़ होगा। एक्टर ने एक्स पर प्रोड्यूसर विशाल राणा और डायरेक्टर शशांक उदयपुरकर के साथ एक बिहाइंड-द-सीन्स पिक्चर शेयर की है।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन को सिंपल रखते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, “ गबरू टीजर जल्द आ रहा है,” साथ में एक हग इमोजी भी लगाया। इस अनाउंसमेंट ने उन फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है जो उनके फिर से बड़े पर्दे पर अलग रोल में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
पहले खबर थी कि यह फ़िल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, हालाँकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स कुछ ऑप्शन पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही एक डेट तय करने की उम्मीद हैं और इसके लिए एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। ”
