Ramayana : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में अब एक टीवी एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है। 4000 करोड़ के बजट वाली इस मेगा फिल्म से ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ अब कई कलाकारों के लिए अपने सपनों को साकार करने का मंच बनता जा रहा है। फिल्म की भव्य स्टारकास्ट को देखकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में अब एक टीवी एक्ट्रेस की एंट्री भी हो चुकी है। ये एक्ट्रेस ‘रामायण’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक्ट्रेस असम से ताल्लुक रखने वाली ‘नीमा डेन्जोंगपा’ फेम सुरभि दास हैं। सुरभि भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उन्हें एक अहम किरदार के लिए कास्ट किया गया है, जिसकी पुष्टि खुद सुरभि ने की है।
सुरभि दास फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म में लक्ष्मण का रोल अभिनेता रवि दूबे निभा रहे हैं और सुरभि उनके अपोजिट दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने सेट से अपने को-स्टार्स के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। टेली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि ने कहा, “हां, मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। यह एक बहुत ही छोटा रोल है, लेकिन मुझे इसका हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।”
