Tejasswi Prakash Wedding : टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, पिछले कई सालों से फैंस के फेवरेट रहे हैं। ‘बिग बॉस 15’ में शुरू हुई इनकी लव स्टोरी ने घर से बाहर आते ही और भी मजबूती पकड़ ली। जहां बिग बॉस में बनी कई जोड़ियां शो खत्म होते ही टूट गईं, वहीं करण और तेजस्वी का रिश्ता आज तक पहले की तरह ही मजबूत है। यही वजह है कि फैंस लगातार जानना चाहते हैं कि आखिर ये दोनों शादी कब करेंगे?
अब खुद तेजस्वी प्रकाश ने अपनी शादी पर बड़ा अपडेट दे दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो और करण अगले साल यानी 2026 में शादी कर सकते हैं। भारती सिंह के पॉडकास्ट में बातचीत में तेजस्वी ने कई बातें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि करण संग उनकी शादी को लेकर एक्ट्रेस की मां पहले राजी नहीं थीं।
एक्ट्रेस ने बताया कि करण तो 2022 में ही शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, लेकिन तेजस्वी की मां चाहती थीं कि पहले दोनों को एक-दूसरे संग थोड़ा टाइम स्पेंड करें, उसके बाद शादी जैसे बड़े फैसले लें। तेजस्वी ने बताया, ‘मां ऐसा इसलिए चाहती थीं, क्योंकि उनकी इच्छा यही रही कि हमारा रिश्ता मजबूत हो, न कि जल्दीबाजी में लिया गया कोई गलत फैसला बने।’
तेजस्वी ने बताया उन्हें लगता था कि करण उन्हें एक क्रश मानते हैं, जबकि करण शुरू से ही अपने रिश्ते को लेकर बेहद सीरियस थे. तेजस्वी बोलीं- ‘करण ने बिग बॉस से निकलने के बाद 2022 में ही शादी करने का फैसला कर लिया था, लेकिन मम्मी की न की वजह से रुक गए। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें रोक नहीं रही हूं, बस चाहती हूं कि तुम दोनों थोड़ी और समझ बनाओ। ‘
अब दोनों परिवारों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि साल 2026 में शादी हो सकती है. तेजस्वी हंसते हुए कहती हैं, ‘हम बात कर रहे हैं, सब कह रहे हैं… देखते हैं क्या होता है.’ बहरहाल, फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो टीवी की नागिन तेजस्वी और करण कुंद्रा अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं, और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को मिलने वाली है एक और सुपरहिट स्टार कपल की शादी।
