Tere Ishq Mein Movie Collection : धनुष ने जब भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी है तो धमाका ही किया है। इस वक्त वो एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम है ‘तेरे इश्क में’। इस फिल्म में धनुष के साथ कृति सैनन नजर आईं हैं जो कि काफी कमाल की अदाकारा हैं।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने रिलीज होकर ही बवाल काटा है और पहले ही दिन 16 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म के वीकेंड का कलेक्शन सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
ताजी रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 50 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन दिन के अंदर इस तरह के जलवा देखकर लग रहा है दूसरे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी। किस दिन कितनी कमाई? धनुष की फिल्म जो कि 28 नवंबर को रिलीज़ हुई थी इसका म्यूजिक भी लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म शुक्रवार यानि पहले दिन करीब 16 करोड़ रुपये कमाए। और इसमें हिंदी 15.25 करोड़ रुपये और तमिल 75 लाख रुपये शामिल हैं।
इसके अलावा शनिवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बढ़त दर्ज की। रविवार यानि छुट्टी वाले दिन इस फिल्म ने कमाल का बिजनेस करते हुए करीब 18.75 करोड़ की कमाई कर डाली। इन तीन दिनों में सिर्फ भारत में फिल्म ने करीब 51.75 करोड़ की कमाई कर ली है। देखने वाली बात होगी कि दूसरा सप्ताह इस फिल्म के लिए कितना कारगर साबित होता है।
फिल्म को निर्देशक आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। धनुष उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं और यही कारण है कि इसके पहले दोनों की जोड़ी रांझणा और अतरंगी रे में नजर आ चुकी है। हर फिल्म में दोनों कमाल करते हैं और दर्शकों का दिल जीतते हैं।
