Kerela Story 2 Release : फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ बीते काफी वक़्त से विवादों में घिरी होने की वजह से चर्चा में थी। इस पर केरल हाई कोर्ट ने रोक लगा राखी थी। अब इस फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को हटा दिया गया है। इससे मेकर्स ने राहत की सांस ली है। केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक को पूरी तरह से हटा दिया गया है।
केरल हाई कोर्ट ने बीते गुरुवार यानी 26 फरवरी को रिलीज से एक दिन पहले फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर रोक लगा दी थी। मेकर्स सिंगल बेंच के इस आदेश को लेकर डिवीजन बेंच में गए और उनके बड़ी राहत मिली है। डिवीजन बेंच सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे दिया है। इससे अब फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज हो सकती है।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर केरल हाई कोर्ट याचिका दी गई थी कि ये फिल्म केरल को गलत तरीके से दिखाती है। इस फिल्म के रिलीज होने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है इसलिए इस पर बैन लगाया गया है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिन का स्टे लगा दिया था।
जज का कहना था कि फिल्म का कंटेंट सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकती है। इसके बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स कोर्ट डिवीजन बेंच में गए और 27 फरवरी को रिलीज को लेकर दिए अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी। इससे मेकर्स को बड़ी राहत मिली है और वह फिल्म को रिलीज कर सकते हैं।
